श्री संजय गोयल जी की जीवनी | Biography of Shri Sanjay Goyal, MLA, Shahdara, Delhi
विकसित भारत वह के लिए
वर्तमान में श्री संजय गोयल भाजपा शाहदरा जिला के अध्यक्ष हैं। श्री संजय गोयल जी 2017 से 2022 तक विवेक विहार वार्ड से नगर निगम पार्षद रहे हैं। आप पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर भी रहे हैं।विवेक विहार वार्ड से पार्षद रहते हुए आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहे।श्री संजय गोयल जी छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। श्री संजय गोयल जी सन 1991 से भारत विकास परिषद के सदस्य हैं।आप भारत विकास परिषद दिल्ली पूर्व के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


जन्म और शिक्षा एक यात्रा
जन्म: श्री संजय गोयल जी की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा ग्राम हथीन जिला पलवल राज्य हरियाणा में हुई।
शैक्षणिक यात्रा: श्री संजय गोयल (Sanjay Goyal BJP) जी का बचपन हरियाणा के जिला पलवल ग्राम हथीन में बीता। श्री संजय गोयल जी की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा ग्राम हथीन जिला पलवल राज्य हरियाणा में हुई। श्री संजय गोयल जी बचपन से ही सामाजिक प्रवृत्ति के कुशाग्र- मेधावी छात्र रहें हैं। श्री संजय गोयल जी ने अपनी 12वीं कक्षा तक की शिक्षा विवेक विहार गवर्नमेंट बॉयस सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल से पूर्ण की एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बी.कॉम. (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की पढ़ाई की और कानून के स्नातक बने। आप बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं।

अभियान
श्री संजय गोयल जी समय-समय पर दिव्यांग भाई बहनों के लिए कार्य करते रहे हैं। जैसे उनके लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग की व्यवस्था करना व उनके आने-जाने के लिए व्हील चेयर मुहैया कराना, नि:शुल्क मोतियाबिंद के हजारों ऑपरेशन एवं निशुल्क चश्मों का वितरण कराते रहें हैं। श्री संजय गोयल सन 1991 से अपने दादाजी के नाम से एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र सुंदरलाल मेमोरियल धर्मार्थ अस्पताल, दिलशाद गार्डन में भी चला रहे हैं। जिसमें हजारों गरीब भाई- बहनों के स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं भी लगातार उपलब्ध करा रहे हैं। श्री संजय गोयल जी सन 1991 से सेवा भारती से भी जुड़े हुए हैं। सेवा भारती के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं। श्री संजय गोयल जी ने अपनी पूजनीया दादी जी के नाम से हरिद्वार में एक धर्मशाला संतोष सेवा सदन का निर्माण कराया एवं उसका व्यवस्थित संचालन कर रहे हैं। श्री संजय गोयल जी शिशु भारती शिव मंदिर विद्यालय, झिलमिल कॉलोनी के अध्यक्ष के दायित्व के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

अधिक अभियान
श्री संजय गोयल (Sanjay Goyal) जी सी.ई.टी.पी. झिलमिल एवं फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र के भी वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। श्री संजय गोयल की चौपाल के माध्यम से समय-समय पर सभी सेवा बस्तियों “कलंदर कॉलोनी, दीपक कॉलोनी,दिलशाद विहार, सोनिया कैंप, राजीव कैंप, आराधक नगर, अंबेडकर कैंप, बाल्मीकि बस्ती झिलमिल कॉलोनी, हनुमान बस्ती दिलशाद गार्डन” की कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर/स्वावलंबी बनाने के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था भी लगातार कराते आ रहे हैं। श्री संजय गोयल जी एक सामाजिक एवं व्यवहारिक व्यक्ति हैं एवं बहुत सारी सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इन्होंने समय-समय पर बहुत से स्वास्थ्य से संबंधित कैंप आम जनता के लिए आयोजित किये और लगातार करते रहते है।

रक्तदान / स्वास्थ्य जांच शिविर
श्री संजय गोयल जी ब्लड डोनेशन कैंप, नि:शुल्क आई केयर कैंप, डेंटल केयर कैंप एवं दिव्यांग कैंप अपने क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में आयोजित कराते रहते हैं। श्री संजय गोयल जी सेवा बस्ती के बच्चों के भविष्य निर्माण में अग्रणी रहे हैं। इसके लिए कंप्यूटर कक्षा चल रहे हैं एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु श्री जगन्नाथ मंदिर विश्वकर्मा नगर में सिलाई सेंटर चला रहें हैं। श्री संजय गोयल जी के बारे में पूरे क्षेत्र की जनता जानती है कि वह एक सच्चे ईमानदार एवं जनता के लिए रात-दिन सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं और उन्होंने पार्षद एवं उपमहापौर रहते हुए कभी किसी के साथ गलत नहीं किया। उनका आदर्श जीवन का उद्देश्य है परिणाम स्वरुप विरोधी पार्टी के सदस्य भी उनका दिल से सम्मान करते हैं।
श्री संजय गोयल का राजनीतिक सफर | Shri Sanjay Goyal's Political Journey
MLA, Shahdara (62), Delhi
District President, Shahdara BJP
Former Deputy Mayor, East Delhi Municipal Corporation